बलौदाबाजार-भाटापारा।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार.भाटापारा जिले में स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनाखान द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि व्याख्याता ;प्राणीशास्त्र के पद पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है। उच्च शिक्षा संचालनालय और शासन के निर्देशों के तहत योग्य आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और नियम सामान्य वर्ग आवेदक के पास विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के विनियम 2018 के प्रावधानों के तहत संबंधित विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्गर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि तक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने समस्त प्रमाण.पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ 13 अक्टूबर 2026 शाम 05.30 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक द्वारा या कॉलेज कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर, वाहक के हस्ते जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों की अनंतिम सूची दिनांक 17 अक्टूर 2026 को सूचना पटल एवं अग्रणी महाविद्यालय बलौदाबाजार के वेबसाइट में अपलोड, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 तक गुणानुक्रम अनुसार अनंतिम सूची में दावा अपत्ति होगी तथा दिनांक 26 अक्टूर 2026 को अंतिम मेरिट सूची सूचना पटल एवं जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय दाऊ कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार के वेबसाइट में अपलोड किया जावेगा।
विस्तृत विज्ञापन महाविद्यालय के सूचना पटल एवं जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय दाऊ कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार के वेबसाइट –https://gdkcbalodabazar.ac.in में अपलोड किया गया है,अवलोकन कर सकते है।