रिकोकला में भागवत कथा के तृतीय दिवस अजामिल, ध्रुव और प्रहलाद चरित्र का भावपूर्ण वर्णन* *पितृ मोक्षार्थ श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था*

BIRENDRA KUMAR SEN

October 2, 2026

*रिकोकला में भागवत कथा के तृतीय दिवस अजामिल, ध्रुव और प्रहलाद चरित्र का भावपूर्ण वर्णन*

*पितृ मोक्षार्थ श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था*

रिकोकला। ग्राम रिकोकला स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में पितृ मोक्षार्थ आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 को कथा का आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतवाणी का श्रवण किया।

तृतीय दिवस की कथा में कथावाचक पंडित शशिभूषण त्रिवेदी महाराज ने भगवान की भक्ति, नाम-स्मरण एवं सत्कर्मों के महत्व को सरल एवं भावपूर्ण ढंग से समझाते हुए अजामिल चरित्र, ध्रुव चरित्र एवं प्रहलाद चरित्र का विस्तारपूर्वक वर्णन किया।

कथा के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान की भक्ति और उनके नाम का स्मरण मनुष्य के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है। बाल भक्त ध्रुव की अटूट तपस्या और दृढ़ संकल्प तथा भक्त प्रहलाद की भगवान के प्रति अटूट आस्था का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं अजामिल चरित्र के माध्यम से भगवान के नाम-स्मरण की महिमा एवं जीवन में सद्मार्ग अपनाने का संदेश दिया गया।

कथा स्थल जागेश्वर महादेव मंदिर, रिकोकला में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा के दौरान भजन, संकीर्तन एवं धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से जोड़ दिया।

इस धार्मिक आयोजन में परायण कर्ता पंडित संजय कुमार त्रिवेदी महाराज द्वारा विधिवत परायण किया जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment