
रिपोर्टर टेकराम कोसले
कुम्हारी। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुम्हारी में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण, स्वास्थ्य सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामवासियों और हितग्राहियों को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुःशासन प्रधान, सरपंच ग्राम पंचायत कुम्हारी तथा विशिष्ट अतिथि सम्मेलाल पटेल, जनपद सदस्य, जनपद पंचायत कसडोल एवं कृष्णचरण पटेल, जिलाध्यक्ष, राजस्व ग्राम पटेल संघ छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामवासी, हितग्राही, महिलाएं, बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षक का रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम घटमडवा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज चौहान, ग्राम पुलेनी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धनेश्वरी परमार एवं समा पटेल का विशेष सहयोग रहा।
वहीं ग्राम कुम्हारी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अहिल्ल्या मिश्रा, मीना नवरत्न, पूजा पटेल एवं गुरबारी साहू ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मार्गदर्शन एवं सफल संचालन में पर्यवेक्षक मुनिया वर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।
महिलाओं एवं बच्चों के लिए आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं जागरूकता आधारित खेल-प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों में मुन्नू पेटल, ललिता बाई पेटल, अमित, मनोज पेटल, शिवकुमारी ऊर्वशी पटेल गणेशी बाई पेटल, सरिता यादव, सावित्री प्रधान, शाकुंतला यादव, संजू पेटल, ,मितानिन पदमावती पटेल, कमलेश्वरी पेटल एवं मधु पेटल सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेवाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों के उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता तथा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं का नियमित लाभ लें।
जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह
मुख्य अतिथि दुःशाशन प्रधान, सरपंच ग्राम पंचायत कुम्हारी ने उपस्थित ग्रामवासियों, महिलाओं एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि सम्मेलाल पटेल, जनपद सदस्य जनपद पंचायत कसडोल एवं कृष्णचरण पटेल, जिलाध्यक्ष राजस्व ग्राम पटेल संघ छत्तीसगढ़ ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में सभी ग्रामवासियों एवं हितग्राहियों की सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षक, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।