बलौदा बाजार।
सोनाखान 01 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह युवा विकास अकादमी, सोनाखान में SBI Foundation एवं Samarthan के सहयोग से युवाओं के लिए यूथ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक स्वास्थ्य, खेल भावना एवं अनुशासन को बढ़ावा देने के साथ-साथ महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सेवा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
आयोजकों ने युवाओं को संदेश दिया कि स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही मजबूत समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। युवाओं से अपने जीवन में सत्य एवं अहिंसा के मूल्यों को अपनाने, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया गया।
मैराथन में लगभग 45 से 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए 5 किलोमीटर तथा बालिका वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई।
बालिका वर्ग – 3 किलोमीटर
- 1. प्रथम – सोराजनी खटकर – ₹2,000
- 2. द्वितीय – गनपति कर्ष – ₹1,000
- 3. तृतीय – लीला कैवर्त्य – ₹500
बालक वर्ग – 5 किलोमीटर
- 1. प्रथम – रूपेश कुमार साहू – ₹2,000
- 2. द्वितीय – राज किरण – ₹1,000
- 3. तृतीय – शुभम भैना – ₹500
विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम पुरस्कार ₹2,000, द्वितीय पुरस्कार ₹1,000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹500 प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इनमें ध्रुव सर, हेड कांस्टेबल, सोनाखान चौकी; सोनी सर, व्याख्याता, भौतिक शास्त्र, SAGES सोनाखान; तथा दुलेश्वर यादव, पंचायत प्रतिनिधि, सोनाखान शामिल रहे।
अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही युवाओं से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अनुशासन जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को बधाई दी गई। आयोजकों ने भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे प्रेरणादायक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।