
रिपोर्टर टेकराम कोसले
खपरिडीह। ग्राम खपरिडीह में संचालित ॐ सिद्धेश्वर शिक्षण समिति द्वारा संचालित ज्ञानगंगा विद्यालय खपरिडीह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य हेतराम पटेल, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं ग्रामवासियों की सराहनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर बच्चों और उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक महत्व को बताते हुए बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों, कर्म और मानव जीवन में उनके संदेशों से परिचित कराया गया।
कुम्हारी-अमलीडीह में किया भ्रमण
जन्माष्टमी उत्सव के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा कुम्हारी-अमलीडीह क्षेत्र में भ्रमण भी किया गया। इस दौरान बच्चों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भ्रमण के दौरान जन्माष्टमी पर्व की खुशियां साझा करते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
उत्साह के साथ हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की याद दिलाने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों और उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।
विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य हेतराम पटेल ने जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों की जानकारी मिलती है। साथ ही विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता की भावना भी विकसित होती है।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, पालकगण एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग एवं सहभागिता रही। सभी ने मिलकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को यादगार बनाया।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी उपस्थित अतिथियों, पालकों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।