करहीबाजार -: 13 अक्टूबर 2025 पुलिस चौकी करहीबाजार ने “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ₹3700 मूल्य की 37 पाव देशी मसाला शराब और बिक्री के ₹650 नकद ज़ब्त किए गए हैं।
समाधान सेल से मिली कामयाबी
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आमजनों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए “समाधान सेल” योजना शुरू की गई है। इस सेल के हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या आपराधिक गतिविधि की जानकारी दी जा सकती है। इसी हेल्पलाइन नंबर की मदद से आपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।
रामपुर में घेराबंदी कर गिरफ्तारी
इसी कड़ी में, दिनांक 12.10.2025 को “समाधान सेल” में मिली सूचना के आधार पर पुलिस चौकी करहीबाजार की टीम ने ग्राम रामपुर में घेराबंदी की। इस दौरान जोहित कुमार टंडन (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम रामपुर को अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी शराब कोचिया से 37 पाव देशी मसाला शराब और ₹650 नकद ज़ब्त किए गए।
आरोपी के विरुद्ध चौकी करहीबाजार में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आमजनों से अपील किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी के लिए “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर प्रदान करें।



बहुत अच्छा
प्रशासन द्वारा, ऐसे बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा देवें
ताकि गलती दोबारा न हो