बलौदाबाजार। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की प्रदेश स्तरीय वार्षिक आमसभा आज सतनाम भवन, मड़वा गिरौदपुरी धाम में सम्पन्न हुई। सभा सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें प्रदेश भर के जिला, ब्लॉक एवं प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
📊 आय-व्यय और ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत
आमसभा में संस्था के वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट एवं आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही संगठन के बायलॉज में आवश्यक संशोधनों पर भी चर्चा की गई।
📅 आगामी कार्ययोजना पर मंथन
बैठक में सालभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजना तय की गई। संगठन के विस्तार, सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय तथा समाज की रीति-नीति में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
🤝 समाज के उत्थान पर जोर
सभा में समाज को मजबूत बनाने, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन को और अधिक सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक घृतलहरे, महासचिव सुशील बंजारे एवं कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष सी.एस. सांडे सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।