सेंदबाहरा में सेनानी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं नए सदस्यों को जोड़ने की बनी रणनीति,

BHUPENDRA SINHA

August 3, 2026

छुरा/ गरियाबंद:- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त 2026 को ग्राम सेंदबाहरा में सेनानी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रातः आयोजित बैठक में गांव के सेनानी भाइयों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संगठन को गांव-गांव मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान संगठन विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, गांव स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने तथा छत्तीसगढ़ के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सेनानी भाइयों ने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से खामसिंह, गैंदसिंह नागेश, महेश कुमार, तिलक राम, धर्मेंद्र नागेश, चमार सिंह नागेश, भुखन सोरी, खमेश्वर, संतुराम सोरी, रविशंकर नागेश, भारत, राकेश कुमार, जनक राम नेताम, जिला महासचिव तेजकुमार, ग्रामीण अध्यक्ष कलाराम नेताम, छुरा खड़ अध्यक्ष चोखेलाल साहू एवं खड़ महासचिव पुष्पराज साहू सहित अनेक सेनानी भाई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, एकता तथा छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान और प्रदेशहित में मिल-जुलकर कार्य करने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment