बलौदाबाजार जिले में कथित नकली शराब का खेल बेनकाब! वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

June 10, 2026

बलौदाबाजार। जिला बलौदा बाजार के संडी/पलारी क्षेत्र में कथित नकली शराब कारोबार को लेकर बड़ा खुलासा सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। कार्रवाई के दौरान मिले वीडियो और बरामद सामग्री ने पूरे मामले को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

जानकारी के अनुसार, एक किराए के मकान से कथित तौर पर नकली ढक्कन, नकली लेबल और शराब पैकेजिंग से जुड़ी सामग्री मिली है। वीडियो में भी बड़ी मात्रा में ऐसी सामग्री दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर सवालों की बौछार शुरू हो गई है।  मौके पर मिले दो युवकों ने पूछताछ में दावा किया कि वे सुपरवाइजर मुरली टंडन के लिए काम कर रहे थे और शराब निर्माण व पैकेजिंग से जुड़े कार्य करते थे। युवकों के इस दावे के बाद मामला और गरमा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोपों में सच्चाई है तो यह केवल अवैध कारोबार का मामला नहीं, बल्कि लोगों की सेहत और जान से जुड़ा गंभीर विषय है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 उठ रहे बड़े सवाल

* किराए के मकान में यह सामग्री कैसे पहुंची?

* कथित तौर पर चल रहे इस नेटवर्क से कौन-कौन जुड़े थे?

* क्या यह मामला सिर्फ एक मकान तक सीमित था या इसके तार कहीं और भी जुड़े हैं?

फिलहाल पूरे घटनाक्रम ने जिले में हलचल बढ़ा दी है और लोग मामले की तह तक पहुंचने की मांग कर रहे हैं।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment