भाटापारा, 19 अप्रैल 2026। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने समाधान सेल से मिली सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने सिध्दबाबा नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को उस समय पकड़ा, जब वह अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशन भारती (उम्र 26 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भाटापारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹3500 मूल्य की 35 पाव देशी मसाला शराब जब्त की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अवैध कार्यों की सूचना समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।