दानेश्वरी सिन्हा के निर्देशन में माता बहादुर कलारिन के आदर्श मंचन ने लिखी नई इबारत,,
गरियाबंद/छुरा – स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने, उसे पोषित करने, शिक्षा में कला को बढ़ावा देने एवं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहजने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष कला उत्सव का आयोजन किया जाता है। पारंपरिक लोक कलाओं एवं शास्त्रीय कलाओं की विभिन्न शैलियों पर आधारित जिला स्तरीय कला उत्सव आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बारह कलाओं को सम्मिलित किया गया था। प्राचार्य जनक राम साहू के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम के बच्चों ने कला उत्सव में भाग लिया और विभिन्न विधाओं में विजेता बने। शिक्षा, कला एवं संगीत विषारद व्याख्याता श्रीमती दानेश्वरी सिन्हा के कुशल नेतृत्व में सोरम विद्यालय के बच्चे प्रतिवर्ष कला उत्सव, युवा महोत्सव में राज्य स्तर पर चमक बिखेरते रहे हैं। इस वर्ष भी श्रीमती दानेश्वरी सिन्हा की बेजोड़ कोरियोग्राफी का नमूना देखने को मिला और विकासखंड स्तर में सामूहिक नृत्य, सामूहिक गायन, कहानी वाचन, नाटक, आर्केस्ट्रा में प्रथम स्थान हासिल किया। जिला स्तरीय कला उत्सव में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए डड़सेना कलार समाज की ईष्ट देवी माता बहादुर कलारिन पर आधारित नाटक की जीवन्त प्रस्तुति ने खूब प्रशंसा बटोरते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
श्रीमती सिन्हा के नेतृत्व में माता बहादुर कलारिन के संघर्ष, त्याग, बलिदान, शौर्य, वीरता, पराक्रम की अद्भुत कहानी का मंचन राज्य स्तरीय कला उत्सव में देखने को मिलेगा। विदित हो कि श्रीमती दानेश्वरी सिन्हा के निर्देशन में शिमला में आयोजित ओपन चैलेंज इंटरनेशनल फेस्टिवल, श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव में भी प्रस्तुति दे चुके हैं, जिसका लाइव प्रसारण नेशनल चैनल पर भी हो चुका है। लगातार नौ बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक सफर तय कर चुके हैं। तीर्थराज ग्रुप नाटक में प्रथम, गीता सिन्हा की जोड़ी ने नृत्य, मोनिका साहू ग्रुप ने गायन, तीर्थराज ग्रुप ने समूह वाचन, चंद्रकला ग्रुप ने कहानी वाचन में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय परिवार से व्याख्याता पूर्णिमा वारदे, अंजू लिखी, व्यंकटेश साहू, सारिका रजक, छाया श्रीवास्तव, मनोरमा खरिया, प्रभा साहू, गुलेश्वरी देवांगन, वंदना चंदेल, पूर्णिमा हिरको, सरिता शर्मा, शुभदा यादव, नलिनी मिश्रा, ध्रुव मैडम, सुनील सिन्हा, योगेश साहू, महेश्वरी साहू, प्रहलाद साहू, सरस्वती ध्रुव, सुप्रिया गजेन्द्र का कार्यक्रम प्रस्तुति में महती भूमिका रहा।