सूरजपुरा दाल मिल में लगी आग, थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाया गया।

MOTI LAL

January 12, 2025

मातागढ़ तुरतुरिया

बलौदा बाजार। आज दिनांक 12.01.2025 को प्रातः 07:00 बजे सूचना मिली थी ग्राम सूरजपुरा स्थित शीतल इंडस्ट्रीज दाल बेसन मिल में आग लग गई है उक्त सूचना मिलने पर थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस का बल, तत्काल घटना स्थल ग्राम सुरजपुरा पहुंचा, जहां पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा क्षेत्र, एसडीओपी भाटापारा, थाना भाटापारा ग्रामीण से उप निरीक्षक संदीप बंजारे, प्रधान आरक्षक रोहित सिंह एवं संघर्ष तिवारी की पुलिस टीम द्वारा फायर ब्रिगेड की मदद से दाल मिल में लगी आग पर काबू पाकर उसे बुझाया गया। फिलहाल खबर लिखने तक पुलिस टीम एवं फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर बनी हुई है तथा आग को पुरी तरीके से बुझाने का काम अभी भी जारी है।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “सूरजपुरा दाल मिल में लगी आग, थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाया गया।”

Leave a Comment