प्रधान जिला न्यायाधीश व कलेक्टर -एसपी ने किया उप जेल का निरीक्षण

MOTI LAL

June 25, 2025

जिला ब्यूरो चीफ महासमुंद/परमेश्वर सोनवानी

व्यवस्थाओं का लिया जायजा,पेशी में बंदियों की शतप्रतिशत वीसी के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश

बलौदाबाजार, 25 जून 2025/  प्रधान जिला नयायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी, कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बुधवार क़ो जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित उप जेल का निरीक्षण किया। उन्होने जेल की प्रशासनिक व्यवस्था, बंदी क़क्ष, वीसी रूम, पाकशाला, भोजन गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नये आपराधिक क़ानूनों के प्रावधानों के तहत बंदियों की पेशी में उपस्थिति शतप्रतिशत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराए जाने पर जोर देते हुए अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश उप जेल अधीक्षक क़ो दिये।

जिला प्रधान न्यायाधीश सहित कलेक्टर व एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम का मुआयना करते हुए बंदियों की पेशी में उपस्थिति का प्रतिशत, वीसी रूम की संख्या, उपस्थिति पंजी संधारण इत्यादि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पेशी के लिए निर्धारित तिथि के एक दिन पूर्व उपस्थित होने वाले बंदियों की सूची तैयार करें तथा अगले दिन पेशी में उपस्थित होने पर उपस्थिति पंजी में बंदियों के हस्ताक्षर वीसी रूम में कराएं। वीसी रूम में बेहतर नेटवर्क उपलब्धता एवं अन्य सुविधाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिये।जेल अधीक्षक ने बताया कि उप जेल में 4 वीसी रूम का सेट -अप है जिसमें आवश्यकता अनुसार बंदियों क़ो पेशी में उपस्थित कराया जाता है। वीसी के माध्यम से पेशी में उपस्थिति का प्रतिशत लगभग 55 प्रतिशत है एवं वर्तमान में लगभग 390 बंदी निरुद्ध हैं जिसमें से कुछ बंदी अन्य प्रदेशों के भी हैं। सीएमएचओ ने बताया कि जिला अस्पताल सहित सभी 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा है जिसके माध्यम से चिकित्सक पेशी में उपस्थित होते हैं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निरुद्ध बंदियों से मुलकात कर उनकी समस्या सुनी और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ- ताछ करते हुए किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करने कहा गया। उन्होंने बंदियो की दिनचर्या में योग क़ो भी शामिल करने तथा आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिये।

इस दौरान अपर कलेक्टर, सुश्री दीप्ति गौते, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुश्री अमिता जायसवाल,सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार अवस्थी,उप जेल अधीक्षक ए. के. मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment