प्री बीएड व प्री डीएलएड परीक्षा 22 मई क़ो,दस हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

SARJU PRASAD SAHU

May 17, 2025

सरजू प्रसाद साहू कसडोल।

कलेक्टर ने ऑब्जर्वर व केंद्राध्यक्ष की बैठक लेकर दिये जरुरी निर्देश

ब्रीफिंग में अनुपस्थित 9 ऑब्जर्वरों क़ो नोटिस

बलौदाबाजार-:17 मई 2025/ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 22 मई 2025 को प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा हैं। परीक्षा आयोजन  हेतु जिले में कुल 26 केंद्र बनाए गये हैं जिसमें 10 हजार 308 परीक्षार्थी शामिल होंगे।कलेक्टर दीपक सोनी ने शनिवार क़ो केन्द्राध्यक्ष एवं ऑब्जर्वरों क़ी बैठक लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिये। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित 9 ऑब्जर्वर क़ो कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

 

कलेक्टर ने परीक्षा क़ो संवेदनशील बताते हुए विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने क़े निर्देश दिये।

उन्होंने स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी परीक्षा के प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित करें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं क़ी जाएगी। अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी मॉनिटरिंग करें। परीक्षा समय पर शुरू और समाप्त हो।

 

बताया गया कि प्रथम पाली में प्री बीएड प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 :15 बजे तक आयोजित होगी जिसमें 16 केंद्रों में 3464 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा द्वितीय पाली अपरान्ह में 2 बजे से 4 :15 बजे तक 26 केंद्रों में आयोजित होगी जिसममें 6844 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

 

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अरुण सोनकर, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment