पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया का भव्य स्वागत, विधायक कविता प्राण लहरे के साथ भागवत कथा में हुए शामिल – युधिष्ठिर नायक

BIRENDRA KUMAR SEN

November 23, 2026

 पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया का भव्य स्वागत, विधायक कविता प्राण लहरे के साथ भागवत कथा में हुए शामिल – युधिष्ठिर नायक

​बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया अपने एक दिवसीय प्रवास पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। बिलाईगढ़ रेस्ट हाउस में क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने आतिशबाजी व बाजे-गाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

​अपने प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया और विधायक कविता प्राण लहरे क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम उन्होंने ग्राम पंडरीपानी पहुंचकर सरपंच के निवास पर सौजन्य भेंट-मुलाकात की। इसके पश्चात वे ग्राम नवापारा पहुंचे, जहां लहरे परिवार द्वारा आयोजित षष्ठी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।

​प्रवास के अंतिम चरण में शाम को दोनों नेता नगर पंचायत भटगांव पहुंचे, जहां दुबे परिवार द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में शामिल होकर उन्होंने कथा का रसपान किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

​कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस पूरे प्रवास व कार्यक्रम के दौरान विधायक कविता प्राण लहरे के साथ सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन, राज महंत पी.के. धृतलहरे, वरिष्ठ अधिवक्ता राम नारायण भट्ट, राम शंकर साहू, आशीष भट्ट, बबलू खान, नल कुमार पटेल, राजू अग्रवाल, शेखर भट्ट, वीरेंद्र साहू, मुरलीधर मिश्रा, जान मोहम्मद खान, धनीराम नाग, कृष्णचंद पटेल, योमुद्दीन खान, सुखलाल निषाद, सोनू कोसले, अरविंद मनहर और भगवानु जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, आमजन तथा माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment