रोहांसी। चेष्टा एकेडमी रोहांसी में 14 नवंबर को बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
बाल दिवस पर एकेडमी में बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, डांस और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खेल-कूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की।
इस दौरान बच्चों को उपहार और चॉकलेट बांटी गईं। वहीं, कार्यक्रम में नन्हीं चेष्टा का जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया गया। बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इससे बाल दिवस का उत्सव और भी खास बन गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन, रचनात्मक गतिविधियों और आपसी सहयोग के लिए प्रोत्साहित करना रहा। अंत में सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Related posts:

सरायपाली पुलिस की कार्रवाई: प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की खेप बरामद, बाइक समेत ₹1.05 लाख का माल जब्त

सेन समाज सिरपुर परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन संपन्न: पुरानी कार्यकारिणी पर जताया भरोसा, कार्तिक सेन...
