संवाद कार्यक्रम में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा पर हुई चर्चा, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन हुए शामिल
सोनाखान। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान द्वारा गिरौदपुरी मंडल में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रभारी पीके धृतलहरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने वोट के प्रति सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। वोट लोकतंत्र की महत्वपूर्ण ताकत है, इसलिए इसकी सुरक्षा और निष्पक्षता के प्रति सभी को सजग रहने की आवश्यकता है।
गिरौदपुरी मंडल की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र पटेल सहित जवाहर पटेल, जान मोहम्मद खान, इतवारी राम साहू, पुरी राम जायसवाल, गुमान सिंह, अमीर दास मानिकपुरी, सुखलाल निषाद, फिरत राम, साधुराम डडसेना, गिरीश पटेल, भागवत पुरैना, धनेश्वर यादव, बिहारी कर्ष, बलराम, नोबल डहरिया, शिव कुमार, मिथलेश, मोती साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्यों पर विचार साझा किए तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की सहभागिता रही।


