विधायक कविता प्राण लहरे ने भरी हुंकार, थरगांव और बार नवापारा मंडल में कांग्रेस का जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न

SARJU PRASAAD SAHU

November 14, 2026

‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन हुए शामिल

सोनाखान। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अंतर्गत बार नवापारा मंडल एवं थरगांव मंडल में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों मंडलों की बैठक में क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कविता प्राण लहरे ने ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सतर्कता, एकजुटता और सक्रियता के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार की रक्षा के लिए आम जनता को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर लोगों से संवाद करना चाहिए।

दोनों मंडलों में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक कविता प्राण लहरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, प्रेमशिला नायक, नल कुमार पटेल, ओमेश्वरी साहू, कमलेश्वरी साहू, चंद्रशेखर नायक, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनीराम नाग, गोपी साहू, संतूराम बरिहा, देवेंद्र पटेल, योमुद्दीन, आशिफ खान, धरम सिंह रात्रे, दिनेश ठाकुर, संपत ठाकुर, प्रवीण कुमार, अनिरुद्ध दिवान, भीखम सिंह ठाकुर, उमाशंकर बरिहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आमजन एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अभियान को सफल बनाने तथा लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment