विधायक कविता प्राण लहरे की उपस्थिति में थरगांव व बार मंडल का जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न
‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
सोनाखान (बलौदाबाजार)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अंतर्गत बार नवापारा मंडल और थरगांव मंडल में ‘जनसंवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे शामिल हुईं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राहुल गांधी के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं और आगामी चुनौतियों के लिए पूरी सतर्कता व एकजुटता के साथ कार्य करें।
इस जनसंवाद कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, प्रेमशिला नायक, नल कुमार पटेल, ओमेश्वरी साहू, कमलेश्वरी साहू, चंद्रशेखर नायक, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनीराम नाग, गोपी साहू, संतराम बरिहा, देवेंद्र पटेल, योमुद्दीन, आशिफ खान, धरम सिंह रात्रे, दिनेश ठाकुर, संपत ठाकुर, प्रवीण कुमार, अनिरुद्ध दीवान, भीखम सिंह ठाकुर और उमाशंकर बरिहा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, मातृशक्ति और आम नागरिक उपस्थित रहे।


