दशहरा महोत्सव में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत वितरित किए पर्चे
सोनाखान/बिलाईगढ़। राजा देवरी में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरे एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजपरिवार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
दशहरा महोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। रात्रिकालीन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। आयोजन के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दशहरा पर्व मनाया गया।
‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत किया पर्चा वितरण
दशहरा महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत पर्चों का वितरण किया। इस दौरान आमजन को अभियान से संबंधित जानकारी दी गई। धार्मिक आयोजन के साथ जनसंपर्क गतिविधि भी संचालित की गई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी रहे मौजूद
इस अवसर पर मिथिलेश डडसेना, जान मोहम्मद खान, गोप लाल पटेल, इतवारी राम साहू, विजय बरिहा, कृष्ण चंद पटेल, बबलू खान, संत राम बरिहा, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनी राम नाग, गोपी साहू, राम कुमार नायक, राजेश सोनी, देवकुमार साहू, दिगेश यादव, नानकेश्वर पटेल, संजय गुप्ता, लखन लाल बरिहा, नंद कुमार डडसेना, राम डडसेना, चेतन कुमार, हृषिकेश पटेल, संतु पटेल, वीरेंद्र सेन, सूरज साहू, सालिक राम पटेल, प्रकाश पटेल, बिजेंद्र पालेश्वर, नैन सिंह नेताम, शंकर लाल, इंद्र कुमार, पवन बरिहा एवं लुपेंद पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
राजा देवरी का दशहरा महोत्सव धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक सहभागिता के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की भागीदारी रही।


