बिलाईगढ़ में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान: मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, निष्पक्ष चुनाव की मांग
बिलाईगढ़: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ द्वारा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया और उनका पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे मुख्य रूप से शामिल हुईं।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
सभा को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के वोट का अत्यधिक महत्व होता है। चुनाव प्रक्रिया में जनता का भरोसा बनाए रखना संवैधानिक संस्थाओं की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
इस विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि शेखर भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी रामनारायण भट्ट, मंडल अध्यक्ष रामा हिरवानी, अरविंद मनहर, भागवानु जायसवाल, यशवंत साहू, भूपेन्द्र यादव, राम कुमार साहू, विनोद साहू, दयाल कोसले, संतोष साहू, योगेश्वरी साहू, भोज खूँटे, सुनील भारद्वाज, टीका मार्काण्डे, संजय साहू, राहुल मिर्री, शैलेंद्र साहू, धनसाय साहू, संजय निराला, पीतांबर साहू, बच्चू देवांगन, ओम सारथी, डेविड कमल, भूषण लहरे, सुजल कमल, भूषण साहू और धनसाय यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


