नवागढ़ में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन तेज, पदयात्रा निकाल मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका

SARJU PRASAAD SAHU

October 22, 2026

10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर उठाई आवाज

नवागढ़। 22 अक्टूबर 2026 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के नेतृत्व में गुरुवार को राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत पदयात्रा एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राछा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से तहसील कार्यालय नवागढ़ तक पदयात्रा निकाली। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।

चुनावी पारदर्शिता और निष्पक्षता की उठाई मांग

पदयात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर 10 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार नवागढ़ को सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बनाए रखना आवश्यक है।

कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं नवागढ़ ब्लॉक प्रभारी भगवान दास गढ़ेवाल, प्रभारी अजीत सिंह राणा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप, जिला महामंत्री माधुरी आदित्य, रामचरण साहू, वाजिद खान, बसंत पंवार, दिलदार खान, शेषनाथ साहू, रामनिवास पाण्डेय, भूपेन्द्र साहू, रामफल कश्यप, गोविन्द केशरवानी, प्रदीप खरसन, मनोज पाटेकर एवं अब्दुल वहाब उपस्थित रहे।

इसके अलावा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष खगेन्द्र कश्यप, आदिवासी कांग्रेस कमेटी नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राम गोंड, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से रामसाय खूंटे सहित मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश लाला जायसवाल, जितेन्द्र कश्यप, मनोहर प्रधान, रामेश्वर यादव, हरि सिंह चंद्रा, भास्कर गढ़ेवाल, अजीत बंजारे, रवि कश्यप, हरजीत दिवाकर और बलिराम कश्यप ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

युवा कांग्रेस से आकाश सिंह, सत्येन्द्र कुमार सूर्या, शुभंकर सिंह, वैभव सिंह चंदेल, शाहिद खान, श्रवण कुमार कश्यप, रूपेश गढ़वाल, पुष्पेन्द्र साहू, आयुष खांडेकर, शिवा भैना, राजकुमार यादव, विनोद, उमेश यादव, नरेश यादव, नंद कुमार पटेल, डिगस्कर श्रीवास, दीपक कुर्रे, छोटा राजन कपूर और उमाशंकर हरदी सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी : गौरव सिंह

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मताधिकार की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही जैसे विषयों पर जनहित में आवाज उठाना आवश्यक है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा तथा चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

कांग्रेस कमेटी नवागढ़ ने इस कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment