डभरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग शोषण के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

SARJU PRASAAD SAHU

October 21, 2026

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी दीपक कुमार चौहान (25), निवासी कोटमी, थाना डभरा, जिला सक्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 28 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दर्ज है।

डभरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 28 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 20 अक्टूबर 2026 को थाना डभरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 347/2026 के तहत भारतीय दंड विधान की धारा 376(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। मामले में आरोपी दीपक कुमार चौहान (25 वर्ष), निवासी कोटमी, थाना डभरा, जिला सक्ती घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना और पतासाजी के आधार पर उसे हिरासत में लिया। मेडिकल परीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल सहित प्रधान आरक्षक रमेश कुमार चंद्रा और आरक्षक ऐकेश्वर चंद्रा, धनेश्वर दिवाकर, राम गोपाल यादव, मिरीश कुमार साहू, रोहित सिदार एवं गोविंद पटेल का विशेष योगदान रहा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment