ठेलकी स्थित निज निवास में होगा कार्यक्रम, आदित्य व शिवम के पिता और डिलेश्वर प्रसाद साहू के थे बड़े भाई
ठेलकी। लच्छनपुर के मेडिकल संचालक एवं लच्छनपुर-ठेलकी के पूर्व सरपंच गोविंद साहू का दशगात्र कार्यक्रम 17 अक्टूबर, शनिवार को ग्राम ठेलकी स्थित उनके निज निवास पर आयोजित किया जाएगा। उनका दाह संस्कार 8 अक्टूबर 2026 को किया गया था।
स्व गोविंद साहू जी, आदित्य साहू एवं शिवम साहू के पिता तथा डिलेश्वर प्रसाद साहू के बड़े भाई थे। उनके निधन से परिवार, मित्रों एवं परिचितों में शोक का माहौल है।दशगात्र कार्यक्रम में दिवंगत गोविंद साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर उनके इष्ट मित्रों, बंधु-बांधवों, रिश्तेदारों एवं परिवारजनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम ग्राम ठेलकी स्थित उनके निज निवास ग्राम ठेलकी पर होगा।