पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा लिया गया जनरल परेड।

SARJU PRASAD SAHU

April 25, 2025

रिपोर्टर सरजू प्रसाद साहू

बलौदा बाजार। आज दिनांक 25.04.2025 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा पुलिस लाइन बलौदाबाजार में समस्त पुलिस जवानों का जनरल परेड लिया* गया। इस दौरान *उन्होंने परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा परेड का मुख्य उद्देश्य है पुलिस जवानों में अनुशासन की भावना पैदा करना है। परेड के दौरान पुलिस जवानों को उच्च कोटि का टर्न आउट धारण करने के संबंध में विशेष रुप से हिदायत दिया गया।* आगामी कानून व्यवस्था, लाइन आर्डर ड्यूटी को दृष्टिगत रखते हुए सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देश दिया गया। इस दौरान श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सुक्ष्म निरीक्षण किया गया। सांथ ही उनके द्वारा उच्च कोटि का टर्न आउट धारण करने वाले पुलिस स्टाफ को इनाम दिया गया। साथ ही परेड के दौरान पुलिस लाइन एवं जिले के विभिन्न थाना चौकी के वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त वाहनों के बेहतर रखरखाव हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया।

परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा हेमसागर सिदार, एसडीओपी भाटापारा तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक अपूर्वा क्षत्रिय, उप पुलिस अधीक्षक साइबर तुलसी लेकाम, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश श्रीवास्तव, रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर सहित 199 की संख्या मे पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जनरल परेड में सम्मिलित हुए।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा लिया गया जनरल परेड।”

Leave a Comment