बदहाल सड़कों को लेकर सोनाखान में कांग्रेस का हल्ला बोल!

SARJU SAHU

October 11, 2026

 

 

 

 

 

 

 

सोनाखान। सोनाखान अंचल की बदहाल सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान द्वारा मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान तहसील कार्यालय का घेराव, पुतला दहन और महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ‘वनांचल’ ने कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा बूथ, सेक्टर, मंडल, ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। साथ ही, सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल के सदस्यों को सूचित कर कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

यहां होगा कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार 13 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह गार्डन, शहीद स्मारक चौक, सोनाखान में धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। कांग्रेस द्वारा सोनाखान क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment