सोनाखान।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अंतर्गत केवट निषाद समाज के प्रमुखों ने सर्वसुविधायुक्त सामाजिक भवन निर्माण की मांग को लेकर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे से मुलाकात की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने भवन निर्माण के लिए आवश्यक दस्तावेज सौंपते हुए जल्द राशि स्वीकृत करने की मांग रखी।
समाज प्रमुखों ने विधायक को समाज की जमीन से संबंधित दस्तावेज, बी-1, नक्शा, खसरा और ग्राम पंचायत का प्रस्ताव सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की प्रतियां सौंपीं। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक भवन बनने से समाज के लोगों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, निषाद समाज के अध्यक्ष मोहन लाल निषाद, सरपंच प्रतिनिधि मिनकेतन लहरे, उपाध्यक्ष संपत लाल निषाद (खैरा), सचिव जोहान लाल निषाद (कुशगढ़), कोषाध्यक्ष धनीराम निषाद (मिठौरा), संचालक बट्टू लाल निषाद (छटवन), महामंत्री सुखलाल निषाद (निठोरा), सह सचिव ओमप्रकाश (रिको कला), छेदीलाल (गंजारडीह), होरीलाल निषाद, बाराती निषाद (अमरूवा) सहित समाज के अन्य प्रमुखजन उपस्थित रहे।
समाज प्रमुखों ने विधायक के समक्ष सामाजिक भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी, ताकि समाज को जल्द ही सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात मिल सके।