बलौदाबाजार कॉलेज में “संपर्क भाषा हिंदी: चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

SARJU SAHU

October 7, 2026

बलौदाबाजार। शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार के हिंदी विभाग द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को एक-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का मुख्य विषय “संपर्क भाषा हिंदी: चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ” रखा गया है। आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित विद्वान, विषय विशेषज्ञ, प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी शामिल होंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संगोष्ठी के संरक्षक प्रो. धनंजय मिश्र तथा हिंदी विभागाध्यक्ष एवं संयोजक प्रो. हीरा लाल शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य हिंदी को संपर्क भाषा के रूप में सामने आने वाली चुनौतियों, उसकी वर्तमान भूमिका और भविष्य की संभावनाओं पर अकादमिक विमर्श करना है।

आयोजन समिति की सह-संयोजक डॉ. रीता यादव एवं डॉ. राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि देशभर के प्राध्यापकों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं से संगोष्ठी के उप-विषयों पर आधारित शोध पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिभागी अपना शोध सारांश एवं पूर्ण शोध पत्र Kruti Dev 010 अथवा Times New Roman फॉन्ट में तैयार कर 13 अक्टूबर 2026 तक ईमेल आईडी dkcollegedb.hindi@gmail.com पर भेज सकते हैं।

संगोष्ठी में सहभागिता के लिए पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। प्राध्यापक एवं अन्य प्रतिभागियों के लिए 500 रुपये, शोधार्थियों के लिए 300 रुपये तथा छात्र-छात्राओं के लिए 100 रुपये शुल्क रखा गया है। ऑनलाइन भुगतान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राजेन्द्र वर्मा के यूपीआई पेमेंट स्कैनर के माध्यम से किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

संगोष्ठी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट gdkcolgbalodabazar.ac.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आयोजन को लेकर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

 

 

 

 

 

 

google doc पंजीयन फॉर्म भरने के लिए स्कैन करे।☝️

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment