गांधी जयंती पर यादव समाज ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

SARJU SAHU

October 2, 2026

बिलाईगढ़।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जी को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर यादव धर्मशाला शिवरीनारायण में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वयं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

यह कार्यक्रम महात्मा गांधी के स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विचारों एवं मार्गदर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। यादव धर्मशाला शिवरीनारायण जो सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा एवं सक्ती क्षेत्रों के मध्य स्थित है, समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लिया। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद राम यादव के अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप लोगो को संदेश देकर जागरूक बनने का हौसला अफजाई की,इस स्वच्छता कार्यक्रम प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ झेरिया समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी व बिलाईगढ़ परिक्षेत्र के अध्यक्ष धनेश यादव, बलौदा परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व सचिव संतोष यादव बिलाईगढ़,संगठन मंत्री महेतरू यादव, मनोज यादव जिला मीडिया प्रभारी,संतोष यादव तहसील सचिव,संरक्षक तहसील हरप्रसाद यादव,राम कुमार समाज सेवक, पुनी राम यादव,लक्ष्मी बाई यादव, गुरबारी यादव, शुक्रवारा बाई यादव, रामकृपाल यादव,मनोज यादव,जयंत यादव,तिलक यादव,सूरज यादव सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा महात्मा गांधी के विचारों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज ने स्वच्छता, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment