सेम्हराडीह पीड़ीएस दुकान की जांच मे कम मिला राशन,विक्रेता एवं समिति प्रबंधक पर कार्यवाही प्रस्तावित*

BIRENDRA KUMAR SEN

October 1, 2026

सेम्हराडीह पीड़ीएस दुकान की जांच मे कम मिला राशन,विक्रेता एवं समिति प्रबंधक पर कार्यवाही प्रस्तावित*

बलौदाबाजार, 1 अक्टूबर 2026/ नव पदस्थ एसडीएम अरविन्द कुमार ने पीडीएस दुकान सेम्हराडीह का औचक निरीक्षण किया जिसमें स्टॉक पंजी मे अनियमितता पाए जाने पर पर खाद्य निरीक्षक से भौतिक सत्यापन कराया गया।जांच मे चावल,शक़्कर,नमक की मात्रा कम पाया गया जिस पर विक्रेता एवं समिति प्रबंधक पर कार्यवाही प्रस्तावित किया गया है।

जांच प्रतिवेदन मे लेख किया गया है कि ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित सेम्हराडीह के द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सेम्हराडीह दुकान क्रमांक 442005004 निर्धारित आवश्यक दस्तावेजो का संधारण नहीं किया गया है। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित सेम्हराडीह के द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान सेम्हराडीह दुकान के भौतिक सत्यापन में चांवल 289.66 क्विंटल, शक्कर 7.91 क्विंटल और रिफाइंड नमक 4.94 क्विंटल कम पाया गया विक्रेता विष्णु डांडे एवं प्रभारी समिति प्रबंधक देवेन्द्र साहू ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारियो को प्रदाय किए जाने वाले खाद्यान्न को खुले बाजार में बिक्री किया गया है जो गंभीर अनियमितता के श्रेणी में आता है जो की शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन में लापरवाही किया जाना प्रदर्शित है। विक्रेता विष्णु डांडे एवं प्रभारी समिति प्रबंधक देवेन्द्र साहू का उक्त कृत्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 की कंडिका 5 (1) (5).7 (10),11(2) (11),12(3).13.14(2) और 15 का उल्लंघन है जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment