कटगी के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विकासखंड स्तर पर कसडोल में  बिखेरा जलवा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

BIRENDRA KUMAR SEN

October 1, 2026

कटगी के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विकासखंड स्तर पर कसडोल में  बिखेरा जलवा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कटगी / कसडोल: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटगी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के स्वयंसेवकों ने कसडोल विकासखंड स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, अनुशासन और समर्पण के बल पर न केवल दर्शकों व निर्णायकों का दिल जीता, बल्कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी अपनी जगह पक्की की।

विकासखंड स्तरीय इस आयोजन में कटगी विद्यालय के स्वयंसेवकों ने ड्राइंग और नुक्कड़ नाटक सहित कई प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विशेष रूप से सामाजिक संदेश पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली रही, जिसे खूब सराहना मिली। नुक्कड़ नाटक में दल के सदस्य श्वेता बघेल, पूजा पैकरा, प्राची देवांगन, ट्विंकल यादव, नेहा देवांगन, जितेंद्र कुर्रे, विवेकानंद, हरीश, मनीष देवांगन, विवेक दास, लीमेश प्रजापति, ऋतिक देवांगन, आशीष एवं गीतेश्वरी ने अपने सधे हुए अभिनय से मंच पर अमिट छाप छोड़ी।

छात्रों के शानदार प्रदर्शन और जिला स्तर पर चयन होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य श्री लोकनाथ केवड़ा जी ने सभी चयनित स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है।

एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी एन. डी. वैष्णव ने स्वयंसेवकों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और टीम भावना का सुखद परिणाम है। पूरी शाला परिवार ने विद्यार्थियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment