106 वर्षीय कनक यादव के दशगात्र कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

SARJU SAHU

September 30, 2026

बिलासपुर।

गोडपारा-चांपाबाड़ा निवासी स्वर्गीय कनक यादव (टिकली अम्मा) के दशगात्र एवं दशकर्म कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्यजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। 106 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

स्वर्गीय कनक यादव, बिलासपुर नगर इकाई के अध्यक्ष ओकार यादव, कालीचरण यादव एवं शिव यादव की माताजी थीं। उनके दशगात्र कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से झेरिया यादव समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पहुंचे। समाजजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सैलाना यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंद राम यादव, राजनीतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष तीरथ यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव, बिलासपुर जिलाध्यक्ष दीपक यादव, प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज यादव, डॉ. श्रीराम यादव, चरण यादव पाटन, गिरिजा शंकर यादव रायगढ़, प्यारे यादव रायपुर, अमित यादव बेमेतरा, गिरीश यादव बिलासपुर, अभय यादव पूर्व अध्यक्ष बिलाईगढ़, संतोष यादव अध्यक्ष बलौदा परिक्षेत्र, कविता महेश यादव तखतपुर, दीपा यादव जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर, अश्वनी यादव तखतपुर, संध्या यादव उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर, मंजू यादव, प्रकाश यादव कोषाध्यक्ष, मनीराम यादव जिला महामंत्री सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में झेरिया यादव समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। अंत में समाजजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment