गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित कीर्तन धारा में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
बसना/महासमुंद। गणेश पूजा के अवसर पर ग्राम गबौद (सपोस) में आयोजित कीर्तन धारा (बैठकी कीर्तन) कार्यक्रम में बसना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठकर भक्ति-संगीत का आनंद लिया और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
ग्राम गबौद में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कीर्तन की मधुर धुनों और भक्ति गीतों से पूरा गांव आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक आयोजन में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में मोक्ष कुमार प्रधान के पहुंचने पर ग्रामीणों एवं आयोजकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि गांवों में आयोजित ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।