आरोह फाउंडेशन की पहल से मिला ₹2 लाख बीमा क्लेम, मृतक के परिजनों को बड़ी राहत

SARJU SAHU

September 22, 2026

जैजैपुर।

जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम गुंजियाबोद में आरोह फाउंडेशन द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। अभियान के माध्यम से एक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ₹2 लाख का बीमा क्लेम दिलाने में मदद मिली।

ग्राम गुंजियाबोद निवासी उमाशंकर जांगड़े का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा था। उनके निधन के बाद नामिनी पदमावती जांगड़े को बीमा क्लेम प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नामिनी के दस्तावेजों में त्रुटि होने के कारण क्लेम प्रक्रिया अटक गई थी।

इस मामले में सीएफएल सेंटर जैजैपुर की फाइनेंशियल काउंसलर अम्बिका राठौर ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने नामिनी के दस्तावेजों में आवश्यक सुधार करवाया और प्रकरण को जैजैपुर के लीड बैंक अधिकारी (एलडीएम) मनोज वर्मा तक पहुंचाया। बैंक अधिकारियों के सहयोग से दस्तावेजों की जांच, सुधार एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

लगातार प्रयासों के बाद 20 जुलाई 2026 को पदमावती जांगड़े को ₹2 लाख का बीमा क्लेम प्राप्त हुआ। यह राशि परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी।

आरोह फाउंडेशन का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और लोगों को बैंकिंग सेवाओं तथा सरकारी बीमा योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। यह मामला इस बात का उदाहरण है कि सही जानकारी और मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment