सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में राखी सिकरवार गिरफ्तार, भेजी गई जेल

BIRENDRA KUMAR SEN

September 22, 2026

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में राखी सिकरवार गिरफ्तार, भेजी गई जेल

पोरसा (विशेष संवाददाता): सोशल मीडिया पर जातिगत वैमनस्य बढ़ाने और कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामले में पोरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राखी सिकरवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई 19 सितंबर को दर्ज प्राथमिकी (FIR) के आधार पर की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी विष्णु सिंह तोमर ने राखी सिकरवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इन वीडियोज के जरिए समाज के विभिन्न जातिगत वर्गों के बीच वैमनस्य और तनाव फैलाने का प्रयास किया जा रहा था।

BNS और IT एक्ट की धाराओं में कार्रवाई पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कथित घटना 10 सितंबर 2026 की है, जिस पर संज्ञान लेते हुए पोरसा थाना पुलिस ने 19 सितंबर को मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(b), 353(2), 79 और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 67 के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी मामले की जांच कर रहे निरीक्षक जयदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि FIR दर्ज करने के बाद आरोपी राखी सिकरवार को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित संबंधित वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि FIR में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच जारी है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment