ग्राम कुम्हारी में जय स्तंभ की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

TEKRAM KOSLE

September 10, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

कुम्हारी। ग्राम पंचायत कुम्हारी के सतनामी मोहल्ले में आज परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के जय स्तंभ की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सतनामी समाज के लोगों ने एकजुट होकर प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के दौरान सतनामी समाज की एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों की सराहनीय उपस्थिति रही।
पूजा कार्यक्रम में पुजारी प्रदीप नवरत्न, वरिष्ठ नागरिक शंकर लाल नवरत्न, कैलास नवरत्न, रामदास, विजय नवरत्न, रामखिलावन नवरत्न (पंच प्रतिनिधि) सहित टेकराम कोसले, प्रदेशाध्यक्ष, बहुजन सशक्तिकरण संघ छत्तीसगढ़, संतोष बर्मन, सधराम पटेल (उपसरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत कुम्हारी) एवं समस्त सतनामी समाज के लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के बताए सत्य, अहिंसा, समानता एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए मंगलकामना की।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment