बलौदाबाजार पुलिस का गुंडों पर कड़ा प्रहार: तीन आदतन अपराधी जिला बदर, मुनादी शुरू
दिनांक 10.06.2026 *जिले के 03 आदतन एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की बड़ी कार्यवाही*
● *पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी/कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत पारित किए गए आदेश*
● *हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, पॉक्सो, आर्म्स एक्ट, बलवा, मारपीट एवं अवैध शराब तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार*
● *लवन, भाटापारा ग्रामीण एवं गिधौरी क्षेत्र के कुख्यात गुंडा-बदमाशों पर कसा शिकंजा*
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों एवं गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध लगातार सख्त व कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी/कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3, 5 (ख) के तहत जिले के 03 कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर का आदेश पारित (दिनांक 09.09.2026) किया गया है।
*जिला बदर किए गए अपराधियों का विवरण:*
01: देवा उर्फ देवनारायण जायसवाल (पिता शिवप्रसाद जायसवाल, उम्र वार्ड नंबर 08, नगर पंचायत लवन, थाना लवन
*अपराधिक रिकॉर्ड:*- अनावेदक वर्ष 2020 से लगातार मारपीट, गुंडागर्दी, बलवा, अवैध शराब तस्करी एवं एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। इसके विरुद्ध थाना लवन में आबकारी एक्ट के 03 प्रकरण, मारपीट व बलवा का 01 गंभीर प्रकरण तथा 04 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां दर्ज हैं।
02. देवेन्द्र उर्फ रिंकू वर्मा (पिता गंगाप्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम देवरी, थाना भाटापारा ग्रामीण)
*अपराधिक रिकॉर्ड:*- अनावेदक वर्ष 2022 से लगातार हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट, बलवा एवं मारपीट की घटनाओं में सक्रिय रहा है। इसके विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में हत्या के प्रयास के 02, दुष्कर्म/पॉक्सो का 01, आर्म्स एक्ट/मारपीट के 06 प्रकरण तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां दर्ज हैं।
03. गयाराम पटेल (पिता शिवलाल पटेल, निवासी ग्राम खपरीडीह, थाना गिधौरी-टुण्डरा)
*अपराधिक रिकॉर्ड:*- अनावेदक वर्ष 2005 से लगातार ग्रामीणों को डराने-धमकाने, जान से मारने की धमकी देने एवं हत्या की नीयत से मारपीट करने जैसी गतिविधियों में लिप्त रहा है। इसके विरुद्ध थाना गिधौरी में हत्या के प्रयास के 02, मारपीट के 02 प्रकरण एवं 08 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां दर्ज हैं।
*सख्त कार्यवाही का संदेश:*- उपरोक्त तीनों अनावेदकों की लगातार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की गईं एवं उन्हें गुंडा सूची में भी लाया गया, किंतु उनके आचरण में कोई सुधार नहीं आ रहा था। आमजनों की सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर का आदेश पारित किया गया है। इसके साथ ही उक्त अनावेदकों के जिलाबदर होने के संबंध में मुनादी करने की कार्रवाई भी संपादित की जा रही है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ऐसी कठोर दंडात्मक कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।