छुरा/ गरियाबंद :- शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ छुरा में प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज, शिक्षा, संस्कार एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में तिजउ राम साहू, कैलाश पटेल, पुखराज ठाकुर, सुरेश साहू, केशव प्रसाद साहू, नरसिंह सोम, हेमंत साहू, दीपिका पटेल, शीतल ध्रुव, मीणा यादव, कीर्ति यादव, भुनेश्वरी पटेल, शकुंतला ध्रुव, खुशबुरानी ठाकुर, योगाचार्य मिथलेश सिन्हा, बाल संस्कार शाला शिक्षिका दीपाली सारस्वत एवं नंदनी साहू का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं सम्मानित अतिथियों ने शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के महत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और चरित्र निर्माण भी आवश्यक है। उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ती मोबाइल की लत से बच्चों एवं युवाओं को बचाने तथा मोबाइल के संतुलित एवं सकारात्मक उपयोग के लिए जागरूक करने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने समाज में बढ़ती विभिन्न प्रकार की नशे की प्रवृत्तियों से दूर रहने तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, संस्कारित और नशामुक्त युवा ही मजबूत समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रज्ञा मंडल की सदस्या एवं संरक्षिका कमला सारस्वत, महेश्वरी साहू, भगवती साहू, त्रिवेणी साहू, नीतू साहू, खिलेश्वरी सोम, मेनका साहू, संध्या यदु, हर्षिता पटेल, दिलीप यदु, भुनेश्वर पटेल, पुष्पा एवं तन्मय सहित प्रज्ञा महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा आयोजित यह सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम शिक्षा, संस्कार, नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए प्रेरणादायी रहा।