कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूत करने का संदेश, भाजयुमो पलारी की बैठक में रणनीति तय

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

August 4, 2026


पलारी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल पलारी की परिचयात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष प्रमोद देवांगन के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय कराया गया। इस दौरान संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, युवा सहभागिता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर योगेश चंद्राकर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, मंडल महामंत्री केजू साहू, मंडल उपाध्यक्ष बृज बाई वर्मा तथा जनपद पंचायत पलारी की अध्यक्ष सविता यादव मौजूद रहीं।

अतिथियों ने नवगठित भाजयुमो टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही संभव है। उन्होंने पदाधिकारियों से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रणनीति पर भी मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यक्रमों में प्रभावी भागीदारी निभाने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो महामंत्री रवि श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष योगेश वर्मा, कान्हा वर्मा, परमेश्वर साहू, गेवेंद्र बंजारे, रामबाबू पटेल, मंत्री आजू राम यादव, गोविंद जायसवाल, देवरथ महेश्वर, लक्की कन्नौजे, प्रदीप वर्मा, कोषाध्यक्ष संजू वर्मा, सह कोषाध्यक्ष योगेश पटेल, मीडिया प्रभारी मनीष दुबे, सह मीडिया प्रभारी ओमेश वर्मा, कन्या शक्ति संयोजिका प्रियंका वर्मा, सह संयोजिका अपर्णा घृतलहरे, घनश्याम वर्मा, प्रकाश कन्नौजे, जयप्रकाश वर्मा, रवि वर्मा, गुलशन रजक, खिलेंद्र पटेल, बीरू साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment