रेलवे कैंटीन में नौकरी का झांसा देकर ठगी और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी, युवक ने दी जान; मामा-मामी गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

July 28, 2026

रेलवे कैंटीन में नौकरी का झांसा देकर ठगी और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी, युवक ने दी जान; मामा-मामी गिरफ्तार

बिलासपुर (मस्तूरी)। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरी गांव में हुए युवक राहुल साहू (22 वर्ष) के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक के सगे मामा-मामी हैं, जिन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की और पैसे मांगने पर युवक को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल साहू ने सरकारी रेलवे कैंटीन में नौकरी लगवाने के नाम पर अपने मामा इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी और मामी अंबिका वैष्णव पर भरोसा करते हुए बड़ी रकम दी थी। लंबे समय तक नौकरी न मिलने पर जब राहुल ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए, तो आरोपी दंपति उसे टालने लगे।

आरोप है कि बीते 9 मार्च 2026 को जब राहुल अपनी रकम मांगने उनके घर गया, तो मामी अंबिका वैष्णव ने उसे दोबारा पैसे मांगने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की खुली धमकी दी।

पुलिस जांच और परिजनों के बयानों में यह बात सामने आई कि आरोपी दंपति द्वारा राहुल को अप्रैल 2025 से ही लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। झूठे केस में फंसने के डर और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर राहुल बेहद भयभीत और तनाव में रहने लगा था। अंततः इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी (44 वर्ष)

  2. अंबिका वैष्णव (35 वर्ष)

    (दोनों निवासी – लिमतरा, पहरीपारा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर)

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment