महंत लाल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरधा में छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नवगठित छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी

SARJU PRASAD SAHU

July 24, 2026

नरधा | आदर्श युवा विकास एवं शिक्षण समिति नरधा द्वारा संचालित महंत लाल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरधा में दिनांक 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी तथा सेवा भावना का विकास करना था।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एवं अतिथियों की उपस्थिति में नवचयनित छात्र-छात्राओं को विद्यालय की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की शपथ ली।
छात्र संघ के नवचयनित पदाधिकारी
शालानायक: केतन कुमार पटेल (कक्षा 12वीं)
उपशालानायक: कु. पदमनी खाण्डेकर (कक्षा 11वीं)
छात्रा प्रमुख: पुनम साहू (कक्षा 12वीं)
क्रीड़ा विभाग
क्रीड़ा सचिव: कुशांक खूंटे (11वीं), निहारिका साहू (11वीं)
उपक्रीड़ा सचिव: निकिता कुर्रे (12वीं), हेमराज साहू (10वीं), दीपक पटेल (8वीं)
सांस्कृतिक विभाग
सांस्कृतिक प्रभारी: निर्माण कुमार सोनवानी (12वीं), रचना सोनवानी (10वीं)
उपसांस्कृतिक प्रभारी: प्रिंस चेलक (12वीं), निहारिका नवरत्न
बागवानी विभाग
बागवानी सचिव: करुणा कंवर (12वीं), प्रिया (8वीं), जया (7वीं)
उपबागवानी सचिव: निलेश साहू (8वीं), आर्यन (7वीं), हिमांशु साहू (7वीं), धनंजय पटेल (6वीं), सौरभ (7वीं)
स्वच्छता विभाग
सफाई प्रमुख: चंद्रप्रकाश (11वीं), गरिमा खाण्डेकर (6वीं), गरिमा पटेल (6वीं)
उपसफाई प्रमुख: नेहा पटेल (9वीं), लोकिता नवरत्न (8वीं), श्रीया (7वीं)
विद्यालय प्रबंधन ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा विद्यालय के शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक वातावरण को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री एस.एल. नवरत्न, उपाध्यक्ष श्री आई.एल. सोनवानी, प्रबंधक श्री यशवंत महिलांगे, प्राचार्य श्री पी.एल. पटेल सहित जी.आर. पटेल, एच.एल. प्रधान, ए.डी. घृतलहरे, एस.एल. साहू, एस.के. देवांगन, श्रीमती डी. साहू, श्रीमती ए. देवांगन, व्ही.के. कैवर्त्य, डी.के. जायसवाल, आर.एन. साहू, एच.एल. मिरी, एन.के. देवांगन, कु. एन. साहू, कु. पी. यादव, डी.के. साहू, श्रीमती ए. कर्ष, कु. एस. टंडन, जे.के. साहू, एस.आर. पटेल, श्रीमती प्रभा खुटे, सुष्मा साहू सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नेतृत्व और अनुशासन का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने कहा कि छात्र संघ विद्यालय का महत्वपूर्ण अंग है। इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल, उत्तरदायित्व की भावना तथा सामाजिक मूल्यों का विकास होता है। सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अनुशासन, स्वच्छता, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विद्यालय के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment