नशा मुक्ति अभियान बना जनआंदोलन, डॉ. अगम दास महंत बने भावी धर्माधिकारी

SARJU PRASAD SAHU

July 20, 2026

जांजगीर-चांपा। सत्य निज नाम बोध संस्थान में 14 जुलाई को नशा मुक्ति, अहिंसा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक भव्य जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव सत्य कबड्डी दास जी, पूज्य गुरुमाता लीला देवी जी एवं डॉ. अगम दास महंत ने पावन सानिध्य प्रदान किया।

ग्राम पोंडी से निकली विशाल शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हाथों में जनजागरण संदेशों वाली तख्तियां लेकर समाज को नशामुक्त, अहिंसक और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया। इस दौरान 80 लोगों ने नशा, हिंसा और जीव हत्या से दूर रहकर सात्विक एवं नैतिक जीवन अपनाने की शपथ ली।

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संत-महात्माओं, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने संस्थान की वर्षों से चल रही जनकल्याणकारी मुहिम की सराहना की।

समारोह का सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब रहा, जब गुरुदेव सत्य कबड्डी दास जी ने वैदिक परंपरा के अनुसार अपने ज्येष्ठ पुत्र डॉ. अगम दास महंत को चादर व तिलक अर्पित कर सत्य निज नाम परंपरा का भावी धर्माधिकारी घोषित किया।

अंत में सभी अतिथियों का सम्मान कर समाज में सत्य, सेवा, सद्भाव, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment