पहले ही प्रयास में नया सवेरा समिति ने बनाया रिकॉर्ड, 70 यूनिट रक्तदान कर बचाई कई जिंदगियों की उम्मीद।

SARJU PRASAD SAHU

July 1, 2026

बलौदाबाजार। 1 जुलाई नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ ने अपने पहले रक्तदान महादान शिविर में ही उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 65 यूनिट रक्त संग्रहित किया। समिति का यह पहला रक्तदान शिविर 30 जून 2026 को रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में निगम भवन, बलौदा बाजार में आयोजित किया गया।

समिति की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती लता अजय साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में सभी रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं निर्धारित औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्तदान कराया गया। समिति ने अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक रक्त संग्रह कर 70 जरूरतमंद मरीजों के जीवन में नई उम्मीद जगाने का प्रयास किया।

समिति ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से वह दिव्यांग सहायता, कैंसर मरीजों की मदद, शैक्षणिक भ्रमण, अन्न भंडारा, वृद्धाश्रम सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रही है। अब रक्तदान अभियान के माध्यम से समाजसेवा की इस श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कदम जोड़ा गया है।शिविर में रक्तदाताओं को समिति एवं रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से संयुक्त रूप से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही समिति की ओर से टिफिन बॉक्स, फल, बिस्किट एवं पेय पदार्थ देकर उनका सम्मान किया गया।

इस आयोजन में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उत्साहजनक रही। संकल्प रक्तदाता सेवा संस्थान, भाटापारा के पीलूराम एवं उनकी टीम, यशराज साहू और उनके युवा साथियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। समिति की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती लता अजय साहू, सहसचिव रूखमणी यादव, अध्यक्ष श्रीमती पायल भट्टर सहित कई पदाधिकारियों ने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। कई लोगों ने पहली बार अपने भय को दूर कर रक्तदान किया।

कार्यक्रम में रायपुर से पहुंचे समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला साहू एवं विष्णु प्रसाद साहू का भी विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर समिति की संरक्षक श्रीमती शोमा भट्टर को समाज एवं समिति के प्रति उनके निरंतर योगदान के लिए ऑयल पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया।

समिति ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, चिकित्सकीय टीम, सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सहभागिता से ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर किए जाएंगे।

“रक्तदान महादान है — आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।”

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment