CG Dial 112 की तत्परता से बची युवक की जान, सड़क हादसे में घायल को तत्काल पहुंचाया अस्पताल 

BIRENDRA KUMAR SEN

June 25, 2026

 

 CG Dial 112 की तत्परता से बची युवक की जान, सड़क हादसे में घायल को तत्काल पहुंचाया अस्पताल 

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना गिधौरी क्षेत्र में डायल 112 की त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। ग्राम नरधा राइस मिल के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

दिनांक 25 जून 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि ग्राम नरधा राइस मिल के पास एक मोटरसाइकिल चालक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही थाना गिधौरी की डायल 112 टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर टीम की मुलाकात घायल युवक के भाई से हुई। उसने बताया कि उसका भाई महेंद्र कुर्रे, निवासी ग्राम नवरंगपुर, बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 स्टाफ ने बिना देर किए स्थिति को संभाला। मौके पर पहले से मौजूद एम्बुलेंस के साथ समन्वय कर घायल महेंद्र कुर्रे को उसके भाई की सहमति से तत्काल अस्पताल भेजा गया, ताकि उसे समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता के कारण घायल युवक को समय पर इलाज मिल सका। इस सराहनीय कार्य में थाना गिधौरी डायल 112 टीम के निम्नलिखित सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—

👮 आरक्षक: कमलेश बर्मन
🚔 वाहन चालक: रूपेश साहू

💐 जनसेवा और सुरक्षा के प्रति समर्पित गिधौरी पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि आपात स्थिति में डायल 112 लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है।

#GidhouriPolice #Dial112 #RoadAccident #EmergencyResponse #PoliceHelp #BalodaBazar #ChhattisgarhPolice #PublicSafety #BreakingNews

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment