समाधान सेल” की सूचना पर कसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध महुआ शराब के साथ महिला कोचिया गिरफ्तार
कसडोल। आमजनों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिले में शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” रंग लाने लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस ने “समाधान सेल” से मिली सटीक सूचना के आधार पर एक महिला शराब कोचिया को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 18.06.2026 को “समाधान सेल” के माध्यम से सूचना मिली थी कि कसडोल के इंदिरा कालोनी में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही कसडोल थाना की पुलिस टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए इंदिरा कालोनी में घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी महिला राज बी (28 वर्ष), पति समीर मोहम्मद, निवासी इंदिरा कालोनी कसडोल को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से छोटे-छोटे पाउचों में भरी हुई कुल 07.100 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹700 बताई जा रही है
मामले में कार्रवाई करते हुए कसडोल पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस की अपील: समाधान हेल्पलाइन पर दें सूचना
कसडोल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” के हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।