बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ ‘शराब कोचिया’ गिरफ्तार, ‘समाधान सेल’ की सूचना पर मिली सफलता

BIRENDRA KUMAR SEN

June 11, 2026

बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ ‘शराब कोचिया’ गिरफ्तार, ‘समाधान सेल’ की सूचना पर मिली सफलता

बलौदाबाजार।

आमजनों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए बलौदाबाजार जिले में शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार रंग ला रही है। पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। समाधान सेल में मिली गुप्त सूचना के आधार पर चौकी बया की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक अवैध शराब तस्कर (कोचिया) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के कब्जे से ₹3,200 मूल्य की 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई है। इसके साथ ही अवैध रूप से शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (क्रमांक CG06 GK 5053) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

​पुलिस ने बताया कि आज दिनांक 10 जून 2026 को समाधान सेल के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब ले जा रहा है। सूचना मिलते ही बया चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम बया में घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: हेकनाथ सेन (उम्र 36 वर्ष)
  • निवासी: ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद

​पुलिस ने आरोपी हेकनाथ सेन के खिलाफ चौकी बया में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।

​बलौदाबाजार पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत, अवैध गतिविधि या आपराधिक कृत्य की सूचना समाधान सेल के हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment