जंगलोर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राम पंचायत जंगलोर में राज्य स्थापना दिवस के दिन खेल मैदान में आहता निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस निर्माण कार्य से खेल मैदान की सुरक्षा एवं व्यवस्था बेहतर होगी। लंबे समय से अपेक्षित इस कार्य की शुरुआत होने पर ग्रामवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती बंजारे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जंगलोर की सरपंच श्रीमती हरेलिया पात्रे, पूर्व सरपंच श्री खिलेंद्र कुमार पात्रे, उपसरपंच प्रतिनिधि जगतारण कोसले, पंचायत सचिव कमलेश साहू एवं रोजगार सहायक लोकेश वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
इसके अलावा पंचगण सोनसाय खंडेलवाल, गेंदराम खंडेलवाल, दीपक टंडन, श्रीमती सरोज खंडेलवाल, आरती खंडेलवाल, जामवंत वर्मा, जगतारण भारद्वाज, भानु खंडेलवाल, भोजराम बघेल, रामदयाल, ओमकार वर्मा, बघेल, भगवानदास पात्रे सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के साथ ही ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए प्रसन्नता जाहिर करते हुए ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का मानना है कि खेल मैदान में आहता निर्माण होने से मैदान सुरक्षित रहेगा और गांव के युवाओं एवं बच्चों को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।
ग्राम विकास की दिशा में यह पहल निश्चित रूप से एक सराहनीय कदम है।



