साहू समाज युवा प्रकोष्ठ ने किया पौधरोपण, जल एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

SARJU PRASAD SAHU

June 8, 2026

कसडोल। पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के आह्वान पर रविवार को नगर के गार्डन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर साहू ने किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं युवाओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। साथ ही जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग एवं जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कहा कि बढ़ते तापमान, पर्यावरणीय असंतुलन और जल संकट जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ जीवन का आधार भी बनते हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाने की अपील की।

इस अवसर पर युवा सक्रिय पार्षद भानु प्रताप साहू ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। समाज के युवाओं ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात कही।

कार्यक्रम में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर साहू, पार्षद भानु प्रताप साहू, सुंदर साहू, संजय साहू, नीरज साहू, गोपाल साहू, कमल साहू, मनीष साहू, सूर्या साहू, बंटी साहू, अनुराग साहू, धनंजय साहू, संजय साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment