आ.भा.वि.प. द्वारा रामचंद्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बैकुण्ठपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

SARJU PRASAD SAHU

June 7, 2026

बैकुण्ठपुर-कोरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (आ.भा.वि.प.) जिला कोरिया की बैकुण्ठपुर इकाई द्वारा रामचंद्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बैकुण्ठपुर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघचालक नरेश सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यार्थी परिषद के जिला विद्यार्थी विस्तारक अशोक यादव, जिला संयोजक बलबीर पुषाम, पर्यावरण गतिविधि प्रमुख अभिषेक साहू, नगर मंत्री नीरज, सह मंत्री आरुषि साहू, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभांश सैनी, महाविद्यालय प्रभारी एवं डीन प्रदीप गुप्ता सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।इस अवसर पर अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण, भूमि एवं जल स्तर में हो रही गिरावट तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण की रक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन आ.भा.वि.प. के कार्यकर्ताओं एवं महाविद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।

अंत में सभी उपस्थितजनों ने हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment