महासमुंद/बसना। 07 जून 2026 बसना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान आज क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे तथा आयोजनों की सफलता की कामना करेंगे। अपने निरंतर जनसंपर्क और क्षेत्रीय सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले मोक्ष कुमार प्रधान दिनभर अलग-अलग गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 10 बजे ग्राम जमड़ी पहुंचकर स्वर्गीय मुरारी निषाद के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे ग्राम सिंघनपुर, दोपहर 12 बजे ग्राम खरोरा, दोपहर 1 बजे ग्राम मालीडीह (इन्द्रपुर) तथा दोपहर 2 बजे ग्राम गिरना में आयोजित अष्टप्रहर नाम संकीर्तन महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे एवं क्षेत्रवासियों से भेंट करेंगे।
इसके अतिरिक्त रात्रि में ग्राम धुपेनडीह में श्रीराम क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन करेंगे।
इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी आयोजनों की सफलता तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुःख में सहभागी होना जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व है और वे निरंतर क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी भावनाओं एवं समस्याओं को समझने का प्रयास करते रहेंगे।
जनसेवा, जनसंपर्क और जनविश्वास के संकल्प के साथ मोक्ष कुमार प्रधान का क्षेत्रव्यापी दौरा आज भी निरंतर जारी रहेगा।